वाराणसी
ब्रह्ममई गायत्री माता का 61 वां स्थापना दिवस एवं श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट- प्रदीप कुमार
Varanasi: महर्षि स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा स्थापित लहुराबीर स्थित ब्रह्ममई गायत्री माता का 61 वां स्थापना दिवस एवं श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमआयोजित हुआ प्रथम दिवस 25 फरवरी 2023 को प्रातः 10:00 श्री रामचरितमानस संगीत पाठ का परायणता आयोजन हुआ द्वितीय दिवस 26 फरवरी 2023 को बसंत पूजा चारों वेदों का पाठ ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद अथर्ववेद शाम 7:00 से 8:00 बजे तक तत्पश्चात सत्य नारायण पांडे सेक्रेटरी विशेश्वर ट्रस्ट सोसायटी एवं शंभू नाथ चतुर्वेदी सहायक सेक्रेटरी श्री महामाया समिति ने माता गायत्री देवी का षोडशोपचार पूजन एवं विशेषआर्चन एवं महा श्रृंगार आरती रात्रि 8:00 से 10:00 तक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम युगल कथक नृत्य डॉक्टर ममता टंडन श्री पंडित रविशंकर मिश्रा एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया 27 फरवरी 2023 दिन सोमवार को शाम 5:00 बजे से महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है और प्रसाद वितरण किया जाएगा उक्त कार्यक्रम में सर्वश्री गोपाल नारायण पांडे सत्येंद्र मिश्र प्रमोद सिंह शिव प्रसाद श्रीवास्तव शंभू नाथ चतुर्वेदी सत्य नारायण पांडे पंडित त्रिभुवन नाथ पंडित मुरारी उपाध्याय पंडित राकेश पांडे तथा संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी गण वं भक्तगण उपस्थित रहे|
