Connect with us

अपराध

ब्याज के पैसे लौटाने को लेकर मारपीट और धमकी का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पतहना में ब्याज के पैसे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जिसमें मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासी रामू प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही तई सिंह ने उन पर ब्याज का पैसा लौटाने का झूठा आरोप लगाकर दबाव बनाया।

रामू प्रजापति का दावा है कि उन्होंने तई सिंह से कोई भी कर्ज नहीं लिया है। फिर भी तई सिंह ने कई बार मारपीट कर उनसे करीब दो लाख रुपये वसूले हैं। रामू ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते दो अक्टूबर 2024 की शाम करीब सात बजे तई सिंह ने उन्हें अपने घर बुलाकर विवाद किया और धमकियां दीं।

Loading...

शिकायत के अनुसार, तई सिंह और उनके साथियों ने रामू को कमरे में बंद कर थप्पड़ मारे और जब रामू थाना जाने की कोशिश करने लगे तो उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया और उनके घर पर दो बार पुलिस भी भेजी गई।

रामू ने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page