चन्दौली
बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल
सकलडीहा (चंदौली)। कस्बा के प्रतीक्षा हॉस्पिटल के पास बोलेरो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घरचित गांव निवासी रामकृपाल राम के दो पुत्र बादल कुमार (22) और मनीलाल राम (25) मनियारपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार चंदन कुमार (28) पुत्र जमुना के साथ सकलडीहा कस्बा से अपने घर घरचित गांव जा रहे थे। तभी कस्बा के प्रतीक्षा हॉस्पिटल के पास चंदौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े।
इसमें चंदन कुमार और बादल कुमार को सिर में गंभीर चोट आई है। राहगीरों और आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में सकलडीहा सीएचसी पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो की खोजबीन में जुट गई है।
