गोरखपुर
बोरिंग में लगे पंपसेट इंजन के कीमती सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चिलवा निवासी अमरेंद्र चंद उर्फ मनीष चंद के बरहज पार माफी गांव में उनके चक में स्थित बोरिंग में लगे किर्लोस्कर इंजन के कीमती सामान को शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने उड़ा दिया। रविवार की सुबह जब उनके आदमी खेत में पानी चलाने के लिए इंजन चालू करने पहुंचे तो इंजन में मुख्य कीमती सामान गायब थे। सूचना मनीष चंद को मिला। उन्होंने 112 नंबर पर फोन के घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इंजन स्वामी ने लिखित सूचना गोला थाने पर भी दे दिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, चिलवा निवासी मनीषचंद पुत्र स्व काशीचंद का बगल के गांव बरहजपार माफी में चक है। उस चक में उन्होंने पानी की सुविधा के लिए बोरिंग कराया है और किर्लोस्कर इंजन द्वारा अपने खेत की सिंचाई करते है। शनिवार को खेत में पानी इंजन से उनके आदमियों द्वारा चलाया गया। फिर रविवार को पानी चलाना था। सुबह जब पानी चलाने पहुंचे तो इंजन के महत्वपूर्ण सामान गायब थे। इस घटना की सूचना मनीष चंद ने तत्काल 112 नंबर पर दिया। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। रविवार को अमरेंद्र चंद ने लिखित सूचना गोला थाने पर दिया।
सनद रहे कि चोरी की अनेक घटनाएं गोला थाना क्षेत्र में हुई।लेकिन एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं हो पाया है। इस पुलिसिया व्यवस्था से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
