Connect with us

वाराणसी

बोरिंग मजदूर ने लगायी फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद के गौर गांव में स्थित जल निगम पानी टंकी परिसर में एक बोरिंग मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जल निगम कर्मचारी मुन्ना मिश्रा जब सप्लाई चालू करने पहुंचे, तो उन्होंने मजदूर को सीढ़ी के सहारे रस्सी से लटका पाया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई, जो फतेहपुर के कुसुंभी गांव का निवासी था और बोरिंग मशीन पर मजदूरी करता था। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की, जबकि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

Loading...

मृतक दो भाइयों में बड़ा था और निःसंतान था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page