Connect with us

चन्दौली

बैराठ गांव में धूमधाम से मनायी गयी अंबेडकर जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। बैराठ गांव स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में रविवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. अखिलेश अग्रहरी रहे, जिन्होंने सर्वप्रथम बाबा साहेब अंबेडकर एवं संत रविदास जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भारतीय इतिहास के एक महान बहुज्ञ व्यक्ति थे — वे एक उत्कृष्ट विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं समाज सुधारक थे।

डॉ. अग्रहरी ने कहा कि “बाबा साहेब ने समानता, शिक्षा और न्याय का जो मार्ग दिखाया, वही आज के भारत के विकास का आधार बना है। हमें उनके विचारों को केवल पढ़ने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। जिस मार्ग पर उन्होंने समाज के कल्याण की परिकल्पना की थी, उसी मार्ग पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही हैं।”

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोकगीत व बिरहा की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश सोनकर, रामलाल मौर्य, राजेंद्र गिरी, सिहोर राम, सुभाष राम, सुक्खू राम, पंकज कुमार, शिवकुमार, सच्चानु राम सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया। अंत में सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page