Connect with us

गाजीपुर

बैंक प्रबंधक पर आर्मी रिटायर्ड मेजर ने लगाया बड़ा आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

प्रशासन से जांच की मांग

गहमर (गाजीपुर)। एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पकड़ी तर शाखा के प्रबंधक उज्जवल कुमार पर गहमर निवासी और आर्मी से रिटायर्ड मेजर जितलेश सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिटायर्ड मेजर जितलेश सिंह का कहना है कि उन्होंने एक माह पहले केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन के लिए अपनी फाइल पूरी तैयारी के साथ बैंक में जमा की थी। लेकिन प्रबंधक उज्जवल कुमार लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। मेजर का आरोप है कि बैंक प्रबंधक उन्हें बार-बार बैंक आने को कहते हैं, लेकिन जिस दिन बुलाते हैं, उस दिन या तो स्वयं अनुपस्थित रहते हैं या फिर किसी बहाने से काम को टाल देते हैं।

मेजर जितलेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि प्रबंधक ने स्पष्ट रूप से कहा कि “यह आर्मी नहीं है। यहां बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम नहीं होता। ऐसे सालों लग जाएंगे, लेकिन लोन पास नहीं होगा।”

इस घटना से आर्मी रिटायर्ड मेजर बेहद नाराज हैं और उन्होंने बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार आम नागरिकों और विशेष रूप से सेना के रिटायर्ड कर्मियों के लिए अस्वीकार्य है।

Advertisement

इस घटना के सामने आने के बाद गहमर के स्थानीय निवासियों में भी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सरकारी बैंकों में इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार से आम जनता को भारी परेशानी होती है। लोग बैंक प्रबंधन से इस मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बैंक प्रबंधन ने साधी चुप्पी
मामले को लेकर यूनियन बैंक के अन्य अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन इस पर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। प्रबंधक उज्जवल कुमार की ओर से भी अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

प्रशासन से जांच की मांग
मेजर जितलेश सिंह ने जिला प्रशासन और बैंक के उच्च अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी प्रबंधक पर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page