वाराणसी
बेहाल गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत, चमक-गरज के साथ पड़ेंगे छींटे

वाराणसी। अप्रैल के महीने में गर्मी इस कदर सितम ढा रही है की लोगों का कहना है कि मई और जून के महीने में में क्या हाल होगा ? चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवा ने बुधवार को लू का एहसास कराया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बादल साफ होने से सूर्य किरणों की तल्खी बढ़ गई थी। इसका बाजारों और गंगा घाटों पर सुबह 11 बजे से असर दिखने लगा। 11:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 तक घाटों पर चहल-पहल नाम मात्र थी।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि, अगले दो- तीन दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या अधिक हो सकता है। उस दिन 30 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवा के साथ चमक-गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।
