Connect with us

अपराध

बेहड़ा गांव में युवक की आत्महत्या का वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के केराकत कोतवाली के बेहड़ा गांव के पुरवा आसमानपट्टी के एक युवक का जहर खाकर जान देने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, यह वीडियो करीब डेढ़ महीने पुराना बताया जा रहा है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक के भाई राजकुमार के अनुसार, उनके भाई राजा कुमार ने गांव के ही सौरभ पांडेय को 28 हजार रुपये में अपना मोबाइल बेचा था। लेकिन सौरभ ने पैसे नहीं दिए और जब-जब राजा ने पैसे मांगे, उसे जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार धमकियों से परेशान होकर राजा ने 27 सितंबर को जहर खा लिया। परिजनों ने उसे वाराणसी के सिंधौरा अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अगले दिन परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।

Loading...

मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक का मोबाइल परिजनों के हाथ लगा। रविवार सुबह किसी ने वीडियो एसपी के नंबर पर भेज दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। केराकत कोतवाल सतीश सिंह और थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से जानकारी प्राप्त कर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page