Connect with us

वाराणसी

बेसिक शिक्षा अधिकारी से महिला शिक्षक संघ ने की औपचारिक भेंट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के जिला महिला शिक्षक संघ के नए गठन के बाद मंगलवार को संघ की पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संगठन के बारे में जानकारी ली और इसके गठन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कुछ महिला शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Loading...

इस मुलाकात में संघ के पदाधिकारियों ने अरविंद पाठक को उनकी पदोन्नति पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संघ की जिला अध्यक्ष अमृता सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आराधना दूबे, मंत्री सरोज पांडे, कोषाध्यक्ष नीलू त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी रश्मि त्रिपाठी, संगठन मंत्री नीलम राय और अन्य सदस्य जैसे सीमा यादव, दीपशिखा सिंह तथा मनोरमा भी उपस्थित रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page