Connect with us

गाजीपुर

बेटे की प्रताड़ना से परेशान पिता ने एसपी से लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी रामाशंकर यादव पुत्र सुग्रीव यादव ने अपने ही पुत्र राजेश यादव के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में एक लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भांवरकोल थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 379 के तहत पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसका पुत्र राजेश यादव शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं, वह अपने दोस्तों को भी घर बुलाकर शराब का सेवन करता है, जिससे घर का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है।

Loading...

पीड़ित ने बताया कि पुत्र की इस हरकत से वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है और कई बार समझाने के बावजूद उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। मजबूर होकर उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष भांवरकोल संतोष कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page