Connect with us

गाजीपुर

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिवार में कोहराम

Published

on

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के कबीरपुर कला गांव निवासी 18 वर्षीय दुर्गेश चौधरी पुत्र छोटका चौधरी की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दुर्गेश पिकअप वाहन में खलासी का कार्य करता था। बीती रात लगभग 9:30 बजे वह अपने फूफा के घर पर था। कुछ समय बाद पिकअप मालिक अमित सिंह (ग्राम रेवतीपुर) ने फोन कर उसे गाड़ी पर चलने के लिए बुलाया, जिसके बाद वह रात में गाड़ी पर रवाना हो गया।

जानकारी के अनुसार दुर्गेश लखनऊ से 60 किलोमीटर दूर सैंडी आम लदने जा रहा था। अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 270 के पास आज सुबह लगभग 4:00 बजे पिकअप वाहन ने किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर खलासी की तरफ से हुई, जिससे दुर्गेश बुरी तरह घायल हो गया।

लगभग डेढ़ घंटे बाद वह घायल अवस्था में वाहन से बाहर निकाला गया। चालक ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

यह दुखद सूचना पिकअप के पीछे चल रहे नजदीकी क्षेत्र के एक पिकअप चालक ने दुर्गेश के परिजनों को दी। दुर्गेश अपने माता-पिता छोटू चौधरी और कौशल्या देवी का इकलौता बेटा था। उसकी तीन छोटी बहनें हैं—अंजलि (17 वर्ष), अंजना (16 वर्ष) और संजना (15 वर्ष)।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां कौशल्या देवी अपने परिजनों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक दुर्गेश चौधरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa