Connect with us

वाराणसी

बी एन दुबे को मिला निर्भया सेना के कर्नाटक प्रदेश का दायित्व

Published

on

काशी के प्रतिष्ठित उद्यमी बी एन दुबे को निर्भया सेना के कर्नाटक प्रदेश सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। फिलहाल वे वाराणसी जिले के प्रभारी पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यों और सामाजिक प्रभाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय से जुड़े पंडित सतीश मिश्र बाबा द्वारा सौंपी गई है।इस अवसर पर पंडित बाबा ने आशा जताई कि बी एन दुबे की नियुक्ति से कर्नाटक में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्हें यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे कर्नाटक सहित वाराणसी और भदोही क्षेत्र में निर्भया सेना के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सतत प्रयास करें। विशेष रूप से महिला कारोबारियों को संगठन से जोड़ने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया है।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठन में ऐसे सामाजिक व आदर्श व्यक्तियों को ही जोड़ा जाए, जो किसी भी प्रकार के नशे या आपराधिक गतिविधियों से दूर हों। बी एन दुबे को यह भी कहा गया कि वे वाराणसी और कर्नाटक दोनों क्षेत्रों में आने-जाने वाले कारोबारियों के सम्मान और सहयोग का विशेष ध्यान रखें।बी एन दुबे लंबे समय से सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं और हर वर्ग के लोगों के सम्मान के प्रति संवेदनशील रहते हैं। वे जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page