पूर्वांचल
बीबीसीए बनाम केसीसीए के फाइनल मैच में इस टीम ने मारी बाजी
आईपीएस डॉ अनिल कुमार पाण्डेय एवं राजेश टूर्नामेंट के रहें मुख्य अतिथि
चंदौली। पूर्वांचल कप अंडर 16 प्रतियोगिता के पांचवे दिन क्वार्टर फाइनल में एक मैच खेला गया जो की बीबीसीए व केसीसीए के बीच खेला गया। जिसमें बीबीसीए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जिसमें सौरभ 25 बॉल पर 37 रन और विशेष 34 बाल पर 37 रन का योगदान दिया।

जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसीए टीम ने 17 ओवर चार बाल पर 97 रन में सिमट गये। जिसमें निहाल 29 बाल पर 31 रन का योगदान दिया। बीबीसीए ने शानदार खेल दिखाते हुए के केसीसीए की टीम को 103 रनों से हराकर फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच विकास तिवारी चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट तक गए थे।
मैन ऑफ़ द सीरीज विशेष गुप्ता को चुना गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल कुमार पांडे आईपीएस व राजेश आईपीएस रहें। पूर्वांचल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह बिसेन, अरविंद पांडेय सचिव परफार्मर रणजी ट्रॉफी प्लेयर अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रहरी, अवधेश चौरसिया, पियूष गुप्ता, सीमा पटेल प्रधान भोजपुर ओमप्रकाश पटेल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित दर्शक आदि लोग रहे ।
