गोरखपुर
बीच सड़क जीजा–साली का हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट देख जुटी भीड़; पुलिस ने कराया शांत
गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती और उसके जीजा के बीच में बीच सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। घटना नगर के मुख्य मार्ग की है, जहां युवती अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान पीछे-पीछे पहुंचे उसके जीजा ने उसे पकड़ लिया और घर चलने की जिद करने लगे।
बताया जाता है कि युवती ने जीजा से साफ कहा कि वह किसी से मिलने आयी है और बिना मिले वापस नहीं जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। जीजा–साली के बीच हो रहे झगड़े को देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
बीच सड़क पर हो रहे हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद जीजा और साली दोनों को घर भेज दिया गया।
पीपीगंज पुलिस का कहना है कि जीजा–साली के बीच आपसी विवाद के चलते सड़क पर झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और किसी प्रकार की आगे की कार्रवाई नहीं की गई।
