वाराणसी
बीएचयू में 22 अगस्त को आयोजित होगा ‘कौस्तुभ जयंती समारोह
सुप्रसिद्ध गायक पंडित साजन मिश्र देंगे प्रस्तुति
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) अपनी स्थापना से सांगितिक यात्रा पूर्ण करते हुए 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर बीएचयू में 22 अगस्त 2024 को कौस्तुभ जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बीएचयू के गौरवशाली कुलपति, सुधीर कुमार जैन पद्मश्री इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन पंडित ओंकारनाथ सभागार में किया जाएगा।

इस विशेष आयोजन में संगीत नाटक अकादमी सम्मान से विभूषित, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष, डा० संध्या पुरेचा होंगी। विशिष्ट उपस्थिति बनारस घराने के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार पंडित साजन मिश्र पद्मभूषण उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा इस आयोजन में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सैकड़ो प्रोफेसर्स और हजारों की संख्या में छात्र उपस्थित रहेंगे।
