Connect with us

वाराणसी

बीएचयू में जल्द ही बंद हो जाएगा यह कार्यालय, वेबसाइट से केंद्र का नाम हटाने का आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीएचयू (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) के परिसर में स्थित एलडी गेस्ट हाउस के सामने महामना मालवीय रिसर्च सेंटर फॉर गंगा के कार्यालय को बंद करने का फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस निर्णय का आदेश शनिवार को जारी किया गया है।‌ सभी संस्थानों के निदेशकों, संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों ओर यूजीसी के अवर सचिव को भी इसकी कॉपी भेजी गई है।

सहायक कुलसचिव विकास डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, यह सेंटर 12वीं योजना अवधि के दौरान पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान के पुराने भवन में संचालित हो रहा था, लेकिन अब इसे बंद माना गया है।

आदेश की कॉपी सेंटर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बीडी त्रिपाठी को भी भेजी गई है, जिसमें उनसे सेंटर के सभी सामानों को निदेशक पर्यावरण एवं धारणीय संस्थान को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, कंप्यूटर सेंटर के समन्वयक को भी निर्देश दिया गया है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट से इस केंद्र का नाम हटा दिया जाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page