Connect with us

वाराणसी

बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेड बीन किचन

Published

on

Loading...
Loading...

मरीजों को मिलेगा गुणवत्तायुक्त नि:शुल्क भोजन

वाराणसी। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में रेड बीन हॉस्पिटलिटी द्वारा पेशेंट किचन की शुरुआत की गई है जहां मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाला खाना प्रदान किया जाएगा। रेड बीन के बिजनेस पार्टनर अंबरीश राय सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य मरीजों को डायटीशियन के डाइट चार्ट के अनुसार हर दिन 350 से अधिक थालियां खाना देना है।

किचन की गुणवत्ता और हाइजीन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और 40 लोगों की टीम इसे तैयार करने से लेकर मरीजों तक पहुंचाने का काम करेगी।

यह किचन मरीजों को दो वक्त का खाना, ब्रेकफास्ट, चाय और सूप मुहैया कराएगा। खाने की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसका हर पहलू ध्यान से सुनिश्चित किया जाएगा। अंबरीश राय सिंह ने कहा कि पहले दिन ही ब्रेकफास्ट के साथ लंच भी दिया गया था और आने वाले दिनों में यह नियमित रूप से जारी रहेगा।

किचन में बनाए गए भोजन की कास्ट एक मरीज के लिए 155 रुपये प्रति दिन होगी जिसमें चाय, ब्रेकफास्ट, लंच, सूप और डिनर शामिल हैं। हालांकि यह खाना मरीजों को मुफ्त में दिया जाएगा और इसे बीएचयू ट्रामा सेंटर द्वारा भुगतान किया जाएगा। फिलहाल मरीजों के तीमारदारों को खाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है लेकिन जैसे ही ट्रामा सेंटर कोई आदेश देगा यह सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page