Connect with us

वाराणसी

बीएचयू के छात्रों ने हूटर बजा रहे मनबढ़ युवकों की लगाई क्लास, गाड़ी सीज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में मंगलवार को बीएचयू के छात्रों ने एक कैंपस में बेवजह हूटर बजा रहे फॉर्च्यूनर गाड़ी (UP 62 CU0202) को रोक लिया जिसमें कुछ संदिग्ध लोग सवार थे। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां कई छात्र उस गाड़ी को घेरे हुए थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी भी वहां मौजूद थे। गाड़ी पर ब्लॉक प्रमुख का स्टीकर लगा हुआ था।

जांच करने पर पता चला कि बीएचयू परिसर में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पास कुछ युवक खड़े थे और उक्त वाहन में सवार तीन लोग हूटर बजाते हुए वहां से गुजर रहे थे। छात्रों ने इसका विरोध किया जिस पर वाहन में सवार लोगों ने अभद्र व्यवहार किया और भागने का प्रयास किया। छात्रों ने उनका पीछा किया और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचित किया। मालवीय गेट पर गाड़ी और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि एक व्यक्ति का नाम मंगल शुक्ला (पुत्र रवि शंकर शुक्ला, निवासी मियापुर, थाना लाइन बाजार, जौनपुर), दूसरा आनंद शुक्ला (पुत्र सुभाष चंद्र शुक्ला, निवासी हुसैनाबाद, कचहरी, थाना लाइन बाजार, जौनपुर) और तीसरा लकी शुक्ला (पुत्र राजू शुक्ला, निवासी मियापुर, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर) है।

लंका थाना के प्रभारी निरीक्षक द्वारा पूछताछ करने पर फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने बताया कि, “वे बनारस में अपने भाई का पासपोर्ट बनवाने आए थे और बीएचयू घूमने के उद्देश्य से परिसर में गाड़ी लेकर गए थे।” हूटर बजाने को लेकर विवाद हुआ। गाड़ी को सीज कर लिया गया है। यह वाहन बरसेठी ब्लॉक प्रमुख अनीता सुरेंद्र शुक्ला का है और मंगल शुक्ला उनके भतीजे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page