Connect with us

वायरल

बिश्नोई गैंग से फिर मिली पप्पू यादव को धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

24 घंटे की दी गयी मोहलत

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है और इस बार उन्हें सिर्फ 24 घंटे की मोहलत दी गई है। शनिवार को पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान धमकी के बारे में बात की और तीसरी बार धमकी मिलने पर वे काफी गुस्से में दिखे। सवाल था कि उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी उनके दोस्त ने उपहार में दी है जो पहले से सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती है।

इस सवाल पर पप्पू यादव भड़क गए और कहा कि सरकार से पूछे यह कौन पूछता है कि किसे क्या गाड़ी दी जा रही है?उन्होंने कहा कि हर किसी को बुलेट प्रूफ गाड़ी रखने का अधिकार है और इसे रखने का तरीका हर व्यक्ति का व्यक्तिगत मामला है।

इसके बाद उन्होंने सत्ता पक्ष से सवाल किया कि उनके बाप, दादा, नाना सभी को जेड प्लस सुरक्षा चाहिए तो क्या वे दूसरों के जीवन के बारे में राजनीति करते हैं? हालांकि, पप्पू यादव को जो धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज मिला था वह पाकिस्तान के नंबर से आया था।

इसके साथ एक धमाके का वीडियो भी था, जिसमें लिखा था कि ‘सेम विद यू’। मैसेज में साफ तौर पर लिखा था कि अगले 24 घंटे में उनकी हत्या कर दी जाएगी और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisement

पप्पू यादव ने कहा कि सिर्फ मैसेज ही नहीं बल्कि कॉल भी आई थी जिसमें कहा गया था कि रात में दो बार वे बच गए थे। उन्होंने कहा कि अगर देश, सच्चाई और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बार नहीं बल्कि एक लाख बार मरने के लिए भी तैयार हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page