Connect with us

वायरल

बिना अनुमति स्थापित सुहेलदेव की प्रतिमा हटाई, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Published

on

बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने बिना अनुमति स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा को हटवा दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा स्थानीय स्तर पर बिना संबंधित विभागों की मंजूरी के प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और उपजिलाधिकारी की अगुवाई में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवाने की कार्यवाही की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की प्रतिमा, मूर्ति या धार्मिक स्थल की स्थापना से पहले शासन स्तर से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति किए गए ऐसे कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन सभी के लिए आवश्यक है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं लोगों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कदम का समर्थन भी किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page