Connect with us

वाराणसी

‘बिजली बिल राहत योजना’ एक दिसंबर से शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने बकाया बिजली बिलों को निपटाने के लिए ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’ की घोषणा की है। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। वाराणसी जिले में करीब 2.60 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलने का अनुमान है।

मुख्य अभियंता (वितरण) वाराणसी क्षेत्र-प्रथम राकेश कुमार के अनुसार, इस योजना में घरेलू (LMV-1) दो किलोवाट तक और वाणिज्यिक (LMV-2) एक किलोवाट तक के नेवर पेड एवं लांग अनपेड उपभोक्ता शामिल किए गए हैं। वाराणसी में 1,92,880 लांग अनपेड और 63,978 नेवर पेड उपभोक्ता इस श्रेणी में आते हैं। पहली बार उपभोक्ताओं को पूरी सरचार्ज माफी के साथ मूल बकाया राशि पर 25% तक की विशेष छूट दी जा रही है।

योजना तीन चरणों में लागू होगी – दिसंबर में भुगतान करने पर – मूलधन पर 25% छूट, जनवरी में भुगतान करने पर – 20% छूट और फरवरी में भुगतान करने पर – 15% छूट मिलेगी।

जो उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान नहीं कर सकते, उनके लिए 500 या 750 रुपये की मासिक किस्त का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। किस्त योजना में भी पूरा सरचार्ज माफ किया जाएगा। जिन 10,602 उपभोक्ताओं के बिजली चोरी से जुड़े मामलों का अंतिम राजस्व निर्धारण हो चुका है, उन्हें एकमुश्त भुगतान पर 50% तक की छूट दी जाएगी।

पंजीकरण के लिए कई विकल्प उपलब्ध है। उपभोक्ता खंड और उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप, जनसेवा केंद्र, फिनटेक एजेंसियां, विद्युत सखी और मीटर रीडर माध्यमों से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page