पूर्वांचल
बिजली के करेंट से महिला झुलसी
डॉक्टर ने बताया करंट से बचाव का उपाय
चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र के पड़रिया गांव बुधवार को कलामुद्दीन की पत्नी शाहिमा (35 वर्षीय) अपने घर में लगे टुल्लू पंप को चलाकर कपड़ा धो रही थी। उसी समय समय कटे तार की चपेट में आने से करेंट लग गया, जिससे वह झुलस कर बेहोश हो गई। परिजनों ने जब महिला को बेहोश देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। करंट से छुड़ाकर परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये, जहां डॉक्टर ने महिला का इलाज किया और धीरे-धीरे महिला की हालत में सुधार हो रहा है।
इस घटना के संदर्भ में डॉक्टर संदीप कुमार गौतम ने बताया कि, करंट से झुलसी शाहिमा का इलाज किया जा रहा है। इनका स्वास्थ्य में पहले से सुधार हो रहा है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि कभी भी गीले हाथों या पैरों से ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे आप बिजली के संपर्क में आ सकें। अन्यथा आपकी जान भी जा सकती है। छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से बड़ी सी बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।
