Connect with us

Uncategorized

बिछुड़ननाथ महादेव धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंगों का होगा महारुद्राभिषेक

Published

on

गाजीपुर। जिले के सैदपुर क्षेत्र के बभनौली गांव में अवस्थित प्राचीन बिछुड़ननाथ महादेव धाम पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंगों के साथ भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक साध्वी सुश्री लक्ष्मीमणि शास्त्री ने बताया कि यह अनुष्ठान 10 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पूरे पूर्वांचल से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

संत सोमेश परसाई के मार्गदर्शन में तीन दिनों तक रुद्र मंत्रों के साथ पार्थिव शिवलिंगों पर संगीतमय जलाभिषेक होगा। भक्त गंगा बालू मिश्रित मिट्टी से स्वयं शिवलिंग बनाकर पूजा-अर्चना करेंगे।

13 फरवरी को समापन अवसर पर काशी रंगमंच कला परिषद सिधौना की टीम द्वारा शिव–पार्वती विवाह और सीता स्वयंवर की लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री ने कहा कि धर्म और समाज कल्याण की दृष्टि से ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है, जिससे नई पीढ़ी को भी अपनी सनातन परंपराओं की जानकारी मिलती है।

कार्यक्रम की तैयारियों में अरुण प्रकाश सिंह, अवधेश यादव, प्रवीण सिंह, शिवम दुबे, शिवम यादव और कमलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page