Connect with us

गाजीपुर

बाल आधार पंजीकरण में रेवतीपुर सीएचसी अव्वल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र स्थित रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने बाल आधार पंजीकरण में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में यह पहले स्थान पर है।

मार्च 2022 में शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 3000 से अधिक बच्चों का आधार पंजीकरण हो चुका है, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में ही 1300 बाल आधार बनाए गए हैं। रेवतीपुर ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीकरण किया जा रहा है।

Loading...

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है, हालांकि मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।

स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव-गांव जाकर बाल आधार के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक माह उच्च अधिकारी इसकी समीक्षा बैठक कर प्रगति का मूल्यांकन करते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page