Connect with us

बलिया

बालेश्वर लाल जी की जयंती पर संगोष्ठी

Published

on

Loading...
Loading...

गड़वार (बलिया): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष बालेश्वर लाल जी की 95वीं जयंती पर बुधवार को आयोजित गोष्ठी में सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि बालेश्वर लाल ने जीवनभर ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्शों और नीतियों को अपनाकर अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गोष्ठी में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक सुधीर राय, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, कृष्ण मुरारी पांडेय, गुप्तेश्वर पाठक, जय प्रकाश गोविंद राव, रंजीत राय और नागेंद्र शर्मा ने अपने विचार रखे।

Loading...

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने संगठन की नीतियों और कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर अतिथियों और पत्रकारों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में सेनानी राम विचार पांडेय, सुभाष, बसंत पांडेय, प्रशांत, पीयूष, प्रखर, लल्लन गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की और संचालन छोटे लाल ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page