गाजीपुर
बालिकाओं में बढ़ रही बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता की नई लहर
बहरियाबाद (गाजीपुर)। भारत सरकार का मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई एक व्यापक पहल है, जिसका लक्ष्य विभिन्न योजनाओं का एकीकरण करना है। इसके दो मुख्य क्षेत्र हैं — संबल और सामर्थ्य।
मिशन शक्ति के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल, रायपुर क्षेत्र सादात में समस्त शिक्षक स्टाफ द्वारा बालिकाओं को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, शाखा रायपुर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान ब्रांच मैनेजर चंदन कुमार ने बालिकाओं को खाता खोलना, केवाईसी करवाना, मोबाइल नंबर चेंज करना, पैसे का लेनदेन करना तथा विथड्रॉल पर्ची भरने की प्रक्रिया काउंटर वार समझाई।
इस अवसर पर शिक्षक स्टाफ में कुसुम लता, रोमी मिश्रा, कल्पना, प्रेम नारायण यादव, अमित चौहान, मंजू यादव, पूनम यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
इस प्रकार, शारदीय नवरात्र में मां कूष्मांडा की पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भक्तों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी है।
