Connect with us

गाजीपुर

बारा में दो झोपड़ियां जलकर राख, गाय झुलसी

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

गाजीपुर। क्षेत्र के बारा गांव स्थित मठिया मंदिर के समीप रविवार भोर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अगलगी में दो झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं और आग की चपेट में आने से एक गाय भी झुलस गई।

यह झोपड़ियां बारा गांव निवासी सुभाष चौधरी और उमाशंकर चौधरी की थीं। आग इतनी तेजी से फैल गई कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो चुका था। सौभाग्य से इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

अगलगी की सूचना मिलते ही समाजसेवी और बारा ग्राम प्रधान प्रत्याशी अलमास खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सहायता का भरोसा दिलाया।

Advertisement

क्षेत्रीय लेखपाल जनक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान का आकलन किया। पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page