Connect with us

वाराणसी

बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे आकाश अंबानी, विधि-विधान से की पूजा

Published

on

वाराणसी। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सुपुत्र और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उनके आगमन को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे।

Advertisement

इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा, एसडीएम (काशी विश्वनाथ मंदिर) शंभु शरण, अर्चक श्रीकांत मिश्रा और प्रधानाचार्य समेत अन्य अधिकारी एवं पुजारीगण उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि आकाश अंबानी ने बाबा विश्वनाथ से देशवासियों की खुशहाली और अपने परिवार की कुशलता की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया और मंदिर की व्यवस्था की सराहना की।

मंदिर प्रशासन ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। संपूर्ण दर्शन व्यवस्था अत्यंत शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page