Connect with us

वाराणसी

“बाबा लाट भैरव के मस्तक पर लगा तिलक”

Published

on

Loading...
Loading...

“लाट भैरव मंदिर से निकली तिलक शोभायात्रा, विशेश्वरगंज में चढ़ा तिलक”

Loading...

वाराणसी| बुधवार को काशी के न्यायाधीश बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध लाट भैरव जी का तिलकोत्सव विधिवत संपन्न हुआ।श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबधंक समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कज्जाकपुरा स्थित मंदिर प्रांगण से तिलक सामग्रियों को बाबा के विग्रह से स्पर्श कराया गया।नवीन वस्त्राभूषण, जरी व पुष्प की मालायें, विविध प्रकार के फल, नाना प्रकार के मेवे, मिष्ठान, खोवे की मछली, ताम्बूल, कारन आदि तिलक सामग्रियों को आकर्षक रूप से सात्सज्जा कर वाहन पर रखा गया।राम जानकी मंदिर के महंत रामदास ने तिलक शोभायात्रा का शुभारंभ किया।देर शाम जानकी बाग से शहनाई वादन, गाजे-बाजे के साथ हाथों में धर्मध्वजा थामें, डमरू नाद संग हर हर महादेव के जयघोष करते हुए भक्तों ने भव्य शोभायात्रा का प्रारंभ किया।नंदलाल प्रजापति के संयोजन में यात्रा जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अंबिया मंडी, कतुआपुरा, जतनबर, भैरवनाथ चौराहा होते हुए विश्वेश्वरगंज स्थित सब्जी मंडी पहुँचा।जहां बसंत सिंह राठौर ने तिलकरुओं का अभिनंदन किया।परम्परानुसार माता शीतला के प्रांगण में बाबा के भव्य रजत मुखौटे का पूजन प्रारंभ हुआ।आचार्य रविंद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक के समस्त परम्पराओं का निर्वहन किया गया।समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय ने बाबा श्री को तिलक चढ़ाया।भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन में प्रमुख रूप से छोटेलाल जायसवाल, विजय चौधरी, मुन्ना लाल यादव, विक्रम सिंह राठौर, रोहित जायसवाल, सुशील जायसवाल, छोट्टन केशरी, निक्की, बच्चे लाल, प्रद्युम्न मिश्रा, अजय सिंह, मंदीप, कार्तिक सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थें।अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी आरएस गौतम पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page