Connect with us

अपराध

बाबतपुर स्थित होटल में जौनपुर की किशोरी से दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

नाबालिग को बिना आईडी कैसे मिला प्रवेश ?

वाराणसी के बाबतपुर स्थित संजय मोटल्स में जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म और मारपीट की घटना सामने आई है। अहरक गांव का रहने वाला आरोपी नसीम अली पर बड़ागांव थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

किशोरी ने बताया कि, वह 11वीं की छात्रा है। अहरक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। इसलिए वहां आना-जाना लगा रहता था। वहीं आरोपी नसीम अली से पहचान हो गई थी। बातचीत के दौरान ही उसने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगता था।

उसने सोमवार (19 अगस्त) दिन में 11 बजे फोन किया। फोन करके जौनपुर के जमालापुर बुलाया। वहां से जबरदस्ती संजय मोटल्स लेकर आया और फिर यहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यहां दुष्कर्म के दौरान भी उसने वीडियो बना लिया। बड़ागांव एसओ अजय पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह सलांखों के अंदर होगा।

नाबालिग को बिना आईडी कैसे मिला प्रवेश ?

Advertisement

बाबतपुर के आस-पास होटलों में अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि पुलिस या तो चेकिंग नहीं करती या फिर पुलिस ही संरक्षण दे रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर किशोरी को बिना आईडी किसी युवक के साथ होटल में रुकने कैसे दिया गया ?

उधर बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page