Connect with us

चन्दौली

बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का पिंटू पाल ने किया निरीक्षण, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Published

on

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है, जिसके कारण दर्जनों ग्राम सभाएं प्रभावित हैं। वहीं इन ग्राम सभाओं में जीवन-यापन करने वाले किसानों के सामने जीविकोपार्जन की गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है, क्योंकि लगातार जलजमाव तथा बाढ़ के कारण कई लोगों के घर ध्वस्त हो गए हैं। वहीं खेती भी पूरी तरह से नष्ट होने के कगार पर है। कई किसान ऐसे हैं जिन्हें टेंट का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं इंसान के साथ-साथ जानवर भी अपना जीवन व्यतीत करने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।

उक्त समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा सकलडीहा तहसील के ग्राम सभा बलुआ, डेरवा, हरधन जुड़ा, विजय का पूरा, गणेश का पूरा, शेरपुर, सरैया, भुसौला, मारूफपुर, नौघरा, टांडा, महाराजपुर का निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान किसानों से विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की गई, वहीं कई समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से तुरंत फोन के माध्यम से वार्तालाप भी किया गया।

इसी दौरान एक परिवार, जिसका मकान इस बाढ़ की जद में आकर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था, रोड के किनारे अपना जीवन बसर कर रहा था। उक्त दंपति की समस्या के निदान को लेकर संबंधित लेखपाल से चर्चा करते हुए उनकी हर संभव मदद करने का आग्रह किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page