Connect with us

वाराणसी

बाघ एक्सप्रेस से कटे पति-पत्नी और दो बच्चे

Published

on

Loading...
Loading...

दुर्घटना और आत्महत्या के पहेली में उलझी पुलिस

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र के बीरापट्टी स्टेशन के पास रविवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार सदस्य – पति, पत्नी और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें मां और एक साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिता अपने घायल बड़े बेटे को सीने से लगाए, दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए। वह बेटे की पीठ और सिर पर हाथ फेरते हुए उसकी हालत को देखकर व्याकुल थे।

घटना रात 8:44 बजे की है, जब बाघ एक्सप्रेस स्टेशन को पार कर रही थी। ट्रेन की तेज रफ्तार के चलते लोको पायलट इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद चारों को बचा नहीं सका। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पहले दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, फिर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान पूजा और उनके एक साल के बेटे के रूप में हुई है, जबकि पति संदीप (टीटू) और छह साल का बेटा शुभम घायल हैं। संदीप चोलापुर थाना क्षेत्र के नहिया गांव के रहने वाले हैं और उनकी ससुराल पिंडरा के खालिशपुर में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या का प्रयास।

Advertisement

हादसे के कारण बाघ एक्सप्रेस को लगभग एक घंटे तक रोका गयाजबकि घटनास्थल से शवों को हटाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की छानबीन जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page