वायरल
बाइक से गिरकर किशोर की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
डेढ़ घंटे बाद पुलिस के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम हटाया
हलिया, मिर्जापुर। ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में शुक्रवार शाम चार बजे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से 16 वर्षीय छोटू कोल की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही मौके पर रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक किशोर की मौत की आशंका जताते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों लेन पर टायर रखकर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों व ग्रामीणों को समझाते हुए जाम हटाने के लिए कहने लगे लेकिन परिजन एसडीएम को बुलाने की मांग पर अडे रहे। शाम पांच बजे पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज अरविंद कुमार सरोज ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया। भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी लालबहादुर कोल का 16 वर्षीय पुत्र छोटू कोल अपने घर से हनुमना की ओर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के जयभामा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो अनियंत्रित होकर गिर पड़ा गंभीर रूप से घायल किशोर की कुछ ही देर बाद घटना स्थल पर मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों की राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ जमा हो गई।
मौके पर रोते-बिलखते हुए पहुंची मृतक छोटू कोल की मां बेटे को देखकर बेसुध हो जा रही थी। डेढ़ घंटे बाद थानाध्यक्ष के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस बाइक सवार किशोर की गिरने से मौत बता रही है जबकि परिजनों का आरोप है कि किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हुई है मृतक तीन भाईयो व तीन बहनों में सबसे छोटा था।
एडीशनल एसपी ओ.पी. सिह ने बताया की बाइक सवार किशोर की गिरने से मौत हुई है परिजन किसी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जता रहे हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
