Connect with us

अपराध

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चोरी की बाइक और पार्ट्स बरामद

नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने बीती रात हरिहरपुर बाजार के बॉर्डर पर ग्राम हाला स्थित एक बाइक मरम्मत की दुकान से चोरी की बाइक और उसके अलग-अलग किए गए पार्ट्स बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इन पर बाइक चोरी और उसके पार्ट्स बेचने का आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिहरपुर बाजार के बॉर्डर पर ग्राम हाला में किराए पर ली गई एक दुकान में चोरी की गई बाइकों के पार्ट्स अलग-अलग करके बेचे जा रहे हैं। यह गिरोह बाइक मरम्मत की आड़ में अपना काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक चोरी की बाइक, दो बाइक के अलग-अलग किए गए पार्ट्स और अन्य सामग्री बरामद की। इनमें 4 साइलेंसर, 3 फ्यूल टंकी, 3 हैंडल, 4 हेडलाइट, 2 चैन किट, 4 साइड पैनल, 6 चैन कवर, 3 स्पीड मीटर, 3 सीट, 3 डिग्गी बॉक्स, 3 बैक मोटर गार्ड, 4 बैक स्पोर्ट, 3 चैन, एक जोड़ी बैक शॉकर, 3 सेफ्टी गार्ड, 1 बाइक इंजन, 3 जोड़ी लेग सपोर्ट, 3 एयर फिल्टर, 2 पहिया और अन्य छोटे पार्ट्स शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गाजीपुर जनपद से बाइकों की चोरी करते हैं और उनके पार्ट्स अलग-अलग करके बेचते हैं। चोरी की गई बाइकों का इंजन और अन्य पार्ट्स बदल दिए जाते हैं ताकि चोरी का पता न चल सके।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविकांत भारती उर्फ राजा (निवासी कुकुड़ा, थाना शादियाबाद), सचिन कुमार (निवासी चौखड़ी, थाना शादियाबाद), और मंजीत कुमार (निवासी धरवां, थाना नंदगंज) के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page