Connect with us

पूर्वांचल

बाइक के धक्के से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के बनुवाडीह बसवरिया की रहने वाली अनिता देवी (पत्नी विजय कुमार गौतम) सोमवार की शाम 6:30 बजे सब्जी लेने के लिए बसवरिया बाजार में गई थी। जैसे ही वह सब्जी लेकर अपने घर की तरफ आ रही थी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक से धक्का लग गया और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। बाइक वाले को ग्रामीण जैसे ही पकड़ने के लिए दौड़े तब हड़बड़ाहट में बाइक सवार भाग गया।

Loading...

इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल महिला को आनन-फ़ानन में निजी वाहन से शाहगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बाइक सवार अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है, जबकि उसकी बाइक पुलिस के कब्जे में है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page