Connect with us

अपराध

बाइक की डिग्गी से नाबालिग लड़का बैग लेकर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

नन्दगंज (गाजीपुर)। दीपावली के दिन, जब शहर में लोग गणेश लक्ष्मी की मूर्ति और अन्य सामान खरीदने में व्यस्त थे, वहीं दूसरी ओर असमाजिक तत्वों ने भी अपनी हरकतों को जारी रखा। गुरुवार को दोपहर में भारत अल्ट्रासाउंड के सामने एक लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति अपनी टीवीएस बाइक को एक मूर्ति बेचने वाले दुकान के पास खड़ा कर मूर्ति खरीदने में जुटा था। इसी बीच, एक 14-15 वर्ष का लड़का उसके बाइक के डिग्गी के पास खड़ा हो गया। आस-पास के लोगों ने समझा कि वह लड़का उस व्यक्ति का नाती या पोता है।

तभी अचानक, लड़के ने डिग्गी से एक छोटा सा बैग निकाल लिया और मौके से चुपचाप भागने लगा। उसने पास खड़ी एक कार का आड़ लेकर अपनी गति बढ़ा दी। इस दौरान सतीश नामक एक दुकानदार ने मूर्ति खरीद रहे व्यक्ति को चेतावनी दी कि वह लड़का उसका बैग लेकर भाग रहा है।

Loading...

हड़बड़ाहट में व्यक्ति अपनी बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया और उसने पैदल ही लड़के का पीछा किया लेकिन वह लड़का संकटमोचन मंदिर के पास एक बाइक पर बैठकर फरार हो गया। थकावट में वह सीनियर सिटीजन वापस लौटे और बताया कि बैग में उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक का चेक तथा 2150 रुपये नकद थे। उन्होंने अपना नाम नहीं बताया और दुखी मन से घर लौट गए। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page