वाराणसी
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवती की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र के बिरमपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर में साइकिल सवार युवती की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भाग निकले। वाराडीह की सिन्नी (21) कपसेठी बाजार में शॉपिंग मॉल में काम करती थी। पुलिस ने अचेत युवती को सेवापुरी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद युवती के परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Loading...
Continue Reading
