गाजीपुर
बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल
Loading...
Loading...
गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में ग्राम सभा तीसड़ा निवासी शिवदत्त चौहान का 20 वर्षीय पुत्र अनिकेश चौहान शामिल है, जो रायपुर बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। वहीं, दूसरा बाइक सवार तांडवा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
Loading...
स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Continue Reading
