Connect with us

चन्दौली

बाइक और ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के बबुरी क्षेत्र के दूदे गांव के पास बीती शाम बाइक और ऑटो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी साधन से जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, एक ऑटो बबुरी से यात्रियों को लेकर चकिया जा रही थी। उसी समय दूदे गांव निवासी संतोष अपने चचेरे भाई अंगद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दूदे गांव के पास उनकी बाइक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गई।

हादसे में ऑटो में सवार सिकंदरपुर गांव निवासी विनय चौहान और मनोरमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक सवार संतोष और अंगद भी बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page