Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भव्य शुरुआत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बहरियाबाद क्षेत्र में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत धूमधाम के साथ हुई। मण्डल सादात उत्तरी से प्रारंभ हुई विशाल तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर और दिलों में शहीदों के प्रति सम्मान लिए ‘जय हिंद’ के नारों के साथ आगे बढ़े। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पूरा बाजार जय हिंद के नारों से गूँज रहा था।

यात्रा हाजीपुर तिराहा से प्रारंभ होकर रायपुर बाजार, बेवदा, बहरियाबाद पानी टंकी और बहरियाबाद चौराहा होते हुए उकरांव चट्टी पर शहीद सीताराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामराज बनवासी, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राम, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू और मुनिराज चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नागरिकों ने यात्रा का उत्साहवर्धन किया और पुष्प वर्षा कर इसे और भी भव्य बनाया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page