वाराणसी
बहन मायावती के आदर्शों और नीतियों का पालन कर उम्मीद पर उतरूंगा खरा : सैयद नियाज अली मंजू
वाराणसी। बसपा ने शुक्रवार को अतहर लारी जमाल का टिकट काटकर वाराणसी के भदउ चुंगी के रहने वाले पूर्व पार्षद नियाज अली मंजू को वाराणसी से प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन शनिवार को मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में बहुजन समाज पार्टी (वाराणसी मंडल) के कोआर्डिनेटर डॉ विनोद कुमार और जिलाध्यक्ष (वाराणसी) रवि कुमार और जिला कोषाध्यक्ष शब्बीर अहमद खान ने औपचारिक और स्पष्ट रूप से घोषणा करते हुए सैयद नियाज अली मंजू के नाम पर मुहर लगाते हुए कहा कि, इनके जैसा मेहनती, कर्मठ और बेहतर कोई प्रत्याशी मिल ही नहीं सकता।

वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद सैयद नियाज अली मंजू ने बताया कि, 77 लोकसभा से बहन मायावती जी ने मुझे प्रत्याशी घोषित किया है। मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। भीमराव अंबेडकर के संविधान को मद्देनजर रखते हुए और कांशीराम जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए मैं इस चुनाव को जीतने का काम करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि, बहन मायावती जी के आदर्शों एवं नीतियों का मैं पालन करूंगा और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। इसके अलावा वाराणसी के विकासात्मक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना मेरा प्रथम कर्तव्य है।
