Connect with us

अपराध

बस कंडक्टर ने रेलवे क्रॉसिंग के पास की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (कछवांरोड)। बहेड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह 10 बजे एक दुखद घटना घटी। चंदौली डिपो में रोडवेज कंडक्टर के रूप में काम कर रहे 32 वर्षीय कमलेश कुमार भारती ने वाराणसी से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। कमलेश मिर्जापुर के कछवां क्षेत्र के गोतवां (जमुआं) गांव के निवासी थे।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद परिजनों को हादसे का पता चला। वे खजुरी चौकी पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि कमलेश पिछले तीन दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे और घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे वे काफी परेशान थे। परिवार में उनकी पत्नी नेहा निगम, 10 साल की बेटी अंशिका, 7 साल का बेटा अंशुमान और मां देवराजी देवी हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। कमलेश के पिता भी रोडवेज में कंडक्टर थे और उनके निधन के बाद कमलेश को मृतक आश्रित कोटे री मिली थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page