गोरखपुर
बस्ती क्लब में मोदनवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न
गोरखपुर। होली मिलन समारोह कार्यक्रम बस्ती क्लब में मोदनवाल समाज के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार बताते हैं कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम बस्ती क्लब में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आर्या रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदनवाल समाज के जिला अध्यक्ष शिवाजी मोदनवाल ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि- प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम दास राजा भैया द्वारा एवं महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा गुप्ता रहे। कार्यक्रम में भगवान राम की सुन्दर झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में मोदनवाल समाज द्वारा महिला मंडल की सभी माताएं बहनों ने अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन की बधाई दी गई। कार्यक्रम में बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मोदनवाल समाज की महिला मंडल के सभी पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष ने कहा कि नारी इस सृष्टि की अधिष्ठात्री शक्ति है, जिसके बिना जीवन अधूरी है।
कार्यक्रम में मोदनवाल समाज की बीना गुप्ता ने अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी उन्होंने कहा एक महिला अपने धैर्य, त्याग और करुणा के भाव से वह परिवार और समाज में संस्कारों की ज्योति जलाती है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।महिला मंडल में सुधा गुप्ता, बीना गुप्ता, प्रिति गुप्ता,सी्मा गुप्ता, नेहा गुप्ता, ममता गुप्ता, अंजली गुप्ता,सुकलावती गुप्ता,रानी गुप्ता,तान्या गुप्ता,आदि बहनें मौजूद रही। कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।
