Connect with us

पूर्वांचल

बसपा ने चंदौली से घोषित किया अपना प्रत्याशी

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ/चंदौली : बहुजन समाज पार्टी ने चंदौली जिले से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने कुशवाहा समाज के उम्मीदवार के रूप में सत्येंद्र कुमार मौर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। सत्येंद्र कुमार मौर्य वाराणसी के अजगरा विधानसभा के गोसाईपुर  मोहाव के क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनका घर चंदौली लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सीमा में ही आता है।

ज्ञातव्य है कि, सत्येंद्र कुमार मौर्य कृषि कार्य के अलावा कंस्ट्रक्शन और जमीन के कारोबार से जुड़े हुए हैं। इन्होंने वाराणसी के क्वींस कॉलेज से इंटर तक की शिक्षा प्राप्त की है। इनका एक बेटा इंजीनियर है और एक बेटी डॉक्टर है। अपनी सियासी पारी के बारे में बातचीत करते हुए सत्येंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि,उनके दादा 22 वर्ष तक गोसाईपुर मुहाव के ग्राम प्रधान और चाची 5 वर्ष तक प्रधान रही थीं। वह दोनों मेरे प्रेरणास्रोत रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, मैंने 1993 में सैदपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा। उसके बाद 1995 में बसपा ज्वाइन किया और 2007 से 2009 तक मौर्य समाज के भाईचारा के जिला संयोजक के रूप में कार्यरत रहा। इसके अलावा अपने सेक्टर के प्रभारी और बूथ प्रभारी के रूप में भी दायित्व निर्वाह कर चुका हूं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page