Connect with us

मिर्ज़ापुर

बसपा की चुनार विधानसभा बैठक में भाजपा पर जमकर बरसे पदाधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

2027 में बहुमत से सरकार बनाने का लिया संकल्प

चुनार (मिर्जापुर)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आज दिनांक 24 जून 2025 को चुनार विधानसभा क्षेत्र के मगरहा गांव स्थित सिखड़ ब्लॉक में कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश कुमार एडवोकेट ने की।बैठक में मिर्जापुर मंडल प्रभारी अमरजीत गौतम ने चुनार विधानसभा के सेक्टर नंबर 5 के सेक्टर व बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और बसपा को एकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में सभी वर्गों के लोग अमन-चैन से रहते थे, जबकि वर्तमान भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध अपने चरम पर हैं। हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने सेक्टर व बूथ को मजबूत करें और 2027 में बहुमत से बसपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। साथ ही उन्होंने बसपा सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने पर बल दिया।बैठक को मंडल प्रभारी महेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष महेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन और अलगू भारती ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर सदस्य जिला पंचायत साजन कुमार, चुनार विधानसभा प्रभारी श्रीकांत बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सेक्टर अध्यक्ष जगनरायण, महासचिव लालमन बिंद, बूथ अध्यक्ष आनन्द प्रकाश, उपाध्यक्ष दीनानाथ, बूथ सचिव गुलाब प्रसाद, रविन्द्र कुमार, संजय कुमार, अजय पांडे, रामसुरत पटेल, दिनेश भारती समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत बौद्ध ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page