Connect with us

चन्दौली

बसंत पंचमी पर श्रीपति ब्रम्ह बाबा मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Published

on

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के इटवा गांव स्थित श्रीपति ब्रम्ह बाबा का दर्शन करने बसंती पंचमी दिन श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। अल सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं बाबा का दर्शन करने के लिए जुटने लगे। इस दौरान परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों ने जमकर खरीददारी की।

आपको बता दें कि, श्रीपति ब्रम्ह बाबा का मंदिर क्षेत्र में आस्था का मुख्य केंद्र है। यहां जिले सहित अन्य जनपद के लोग भी दर्शन करने आते है। बसंत पंचमी के दिन यहा भव्य मेले का आयोजन होता है। हजारों लोग दर्शन के लिए उमड़ते है।जहाँ बाबा का जलाभिषेक के साथ ही माला फूल चढ़ाकर पुण्य लाभ लेते है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया और बच्चो का मुंडन संस्कार कराया। मंदिर के पुजारी प्रेम पाण्डेय ने बताया कि सच्चे मन से जो भी बाबा का दर्शन पूजन करते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page