Connect with us

बलिया

बलिया में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का भव्य समारोह, जगदीश सिंह बने ‘जयदेश’ वाइस कंट्री हेड

Published

on

बलिया (जयदेश)। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का एक भव्य समारोह बांसडीह तहसील के रेवती ब्लाक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शिखा मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने सोशल मीडिया के पत्रकारों की प्रशंसा करते हुए संघ में दिखाई गई भाईचारे की भावना के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह को बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि शुभ पाण्डेय ने पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि खबर की पड़ताल में कभी-कभी पत्रकार मुकदमे या गंभीर खतरे का सामना करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुरक्षा कवच बनाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकार की कलम में दम होना चाहिए और समाजिक मुद्दों पर लिखते हुए समाज की बेहतरी के लिए आवाज उठाना चाहिए। ‘जयदेश’ के संपादक रामाश्रय सिंह ने कहा कि पत्रकारों को उन गरीबों और वंचितों की आवाज उठानी चाहिए, जिन्हें कोई नहीं पूछता।

राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह ने इस पहल को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ‘शक्ति’ ने बलिया के पत्रकारों की सराहना की। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह को ‘जयदेश’ समूह का वाइस कंट्री हेड नियुक्त किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन आशुतोष, एमडी सुमित, संपादक रामाश्रय सिंह और उत्तर प्रदेश व बिहार के स्टेट हेड धीरेंद्र सिंह ‘शक्ति’ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुरली मनोहर पाण्डेय ने संपादक के रूप में अपनी यादें साझा कीं और गणेश शंकर विद्यार्थी की स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारिता की भूमिका को याद किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने पत्रकारों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी गिरीश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विंग कंचन सिंह, जिलाध्यक्ष महिला विंग डॉ. विजया वर्मा, अंजू देवी, राजकुमार जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप यादव, रेवती थानाध्यक्ष संजय कुमार, मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, तहसील अध्यक्ष पिन्टू तलवार, सुरेंद्र सिंह, शुभ नारायण पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, सैयद सेराज अहमद जन संपर्क प्रभारी व रसड़ा तहसील अध्यक्ष, शब्बीर अहमद, ओम प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, पंकज कौशिक, अनूप कुमार सिंह, अनुज कुमार यादव, पवन कुमार, कमलेश ओझा, संजय वर्मा, संजीव कुमार सिंह, पंकज मास्टर, चंदन सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश शर्मा, सूरज कुशवाहा, विनोद कुमार सोनी, रिज़वान पठान, उपाध्याय, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page