Connect with us

बलिया

बलिया में भीषण गर्मी का कहर, लोग घरों में कैद

Published

on

बलिया। बलिया में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, लोगों ने गर्मी की तीव्रता को 43 डिग्री तक महसूस किया।तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा, लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए।

शहर के बाजारों और रास्तों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य से काफी कम रही। धूप से बचने के लिए लोग गमछा, टोपी, और छाता लेकर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए सिरफला का शरबत, सत्तू, गन्ने का रस, आम का पन्ना, तरबूज, खीरा और नींबू पानी का खूब सेवन किया जा रहा है।

जगह-जगह लोग पेड़ों की छांव में बैठकर आराम करते देखे गए।बिजली की कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी है, जिससे घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाएं और छोटे बच्चे इस भीषण गर्मी से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बीते एक हफ्ते में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa