Connect with us

बलिया

बलिया : क्रिसमस मेले में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, प्रभु यीशु की झांकियां बनी आकर्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा के संत फ्रांसिसपुर परसिया-रसड़ा स्थित चर्च परिसर में बुधवार को आयोजित दो दिवसीय क्रिसमस मेले के पहले दिन आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में प्रभु यीशु की सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण बनीं जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।

इसके साथ ही दुकानों, स्टालों और फुटपाथ पर बिक रहे स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।चर्च के पल्ली पुरोहित मैथ्यू कयानी ने मेले का शुभारंभ करते हुए प्रभु यीशु के आदर्शों और संदेशों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

Loading...

उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन का बलिदान देकर समाज सेवा का महत्व सिखाया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण की कामना की और प्रभु यीशु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page